फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के 55 महीने 55 साल पर भारी: योगी

Mon, 25 Feb 2019 01:14 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा गठबंधन को नापाक और भ्रष्टाचार से प्रेरित बताया है। किसान रैली कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 55 महीने का कार्यकाल कांग्रेस और गठबंधन की 55 साल की सरकारों पर भारी है। काशी से सांसद बने प्रधानमंत्री ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


खाद कारखाना मैदान पर जनता के बीच मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की तुलना भगीरथ से की। कहा कि मुफलिसी में जीवनयापन करने वाले किसानों को अपने उद्धारकर्ता की तलाश थी, जो पूरी हो गई। किसान समृद्धि योजना का लाभ यूपी के 2.14 करोड़ किसान परिवारों को मिलेगा। गोरक्षनगरी से इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। रैली में योगी-योगी के नारे लगे तो मुख्यमंत्री के तेवर और तल्ख होते गए। चिर परिचित अंदाज में योगी ने सपा, बसपा कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि इन्हीं लोगों की वजह से किसान आत्महत्या को मजबूर था।

21 चीनी मिलें औने-पौने दाम पर बेच दी गई थीं। अब पिपराइच और मुंडेरवा चीनी मिलें चलने वाली हैं। अब सरकार किसानों के खाते में रकम भेज रही है तो वे इसे बहुत कम बता रहे हैं। यहां का खाद कारखाना 1990 में बंद हो गया था। पीएम ने शिलान्यास किया और 66 फीसदी काम पूरा हो गया। 2020 से खाद कारखाना चलने लगेगा। इससे पूर्वांचल के किसानों को राहत मिलेगी। एम्स की आधारशिला भी पीएम मोदी ने रखी थी। आज इसके आयुष विंग की ओपीडी शुरू भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें