मंच से जब-जब पीएम ने सरकारी योजनाओं के लाभ या किसानों के हित से जुड़ी बातें कहीं, लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह दिखाया।
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। शास्त्री चौक पर रविवार को अलग ही नजारा था। वहां से गुजर रहे लोग भीड़ से परेशान नहीं हो रहे थे। वे खुद उसी भीड़ का हिस्सा बनते जा रहे थे। सामने खाद कारखाना परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का प्रसारण चल रहा था। एलईडी वैन के जरिए प्रसारण का युवा, बुजुर्ग, महिलाओं के साथ किसान भी लुत्फ उठा रहे थे।
एक घंटा पांच मिनट तक चले भाषण के दौरान जिसे जहां जगह मिली, वह वहीं से प्रधानमंत्री के भाषण को सुनते नजर आया। मंच से जब-जब पीएम ने सरकारी योजनाओं के लाभ या किसानों के हित से जुड़ी बातें कहीं, लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह दिखाया। वे लोग भी ज्यादा उत्साहित दिखे, जो बाहर से पीएम के अधिवेशन में शामिल होने आए थे, मगर मंच के सामने नहीं पहुंच पाए। मऊ के श्याम विनय पाल, राज सोनकर, धर्मेंद्र और बलिया की संध्या सिंह ने बताया कि अधिवेशन में शामिल होने के लिए आए, मगर देर होने की वजह से वहां पहुंच नहीं सके। वे निराश होकर लौटने वाले थे, लेकिन सूचना विभाग की ओर से प्रसारण के लिए की गई पहल से प्रधानमंत्री झलक मिल गई।