फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से जिताएं, सारे घुसपैठिये जाएंगे देश से बाहर : शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर से जिताएं, सारे घुसपैठिये जाएंगे देश से बाहर : शाह
विज्ञापन

योगी और शाह ने महराजगंज को 384 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहीं सड़कों की सौगात दी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। चुनावी रण के लिए बूथ के सेनापतियों को सहेजने आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले को लगभग 384 करोड़ से बनने जा रहीं सड़कों की सौगात भी दे गए। शाह और योगी ने कार्यकर्ताओं को न सिर्फ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं बताईं बल्कि सपा-बसपा और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार हमला बोलकर उनमें जोश भी भर गए।
जिला जेल ग्राउंड में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में अमित शाह ने सीधे उन्हीं से संवाद किया। कहा कि हमने असम से घुसपैठियों को बाहर निकालना शुरू किया तो विपक्ष विरोध में उतर आया। उन्होंने पूछा कि क्या घुसपैठियों को देश से बाहर निकालना चाहिए? एक स्वर में सबने हां बोला। इसके बाद शाह ने कहा कि 2019 में भी भाजपा की सरकार बनाएं। हमारा वादा है कि कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक हम घुसपैठियों को देश से बाहर भेजने का का काम करेंगे। अमित शाह ने बूथ अध्यक्षों को खुद से जोड़ते हुए कहा कि वह भी 1982 में बूथ अध्यक्ष थे। भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें एक बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। यही पार्टी एक गरीब परिवार के बेटे को सबसे बड़े लोकतंत्र की सबसे ताकतवर कुर्सी पर बैठा सकती है। भाजपा के चुनाव जीतने का आधार कोई नेता नहीं बल्कि बूथ अध्यक्ष और वहां पार्टी का झंडा बुलंद करने वाले कार्यकर्ता हैं। अमित शाह ने कहा कि 2017 में यहीं से विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करके जैसे 325 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया था। वैसे ही इस बार लोकसभा चुनाव में भी बूथ के सेनापतियों के दम पर प्रदेश की 74 सीटें भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन

इससे पहले भाषण शुरू करते वक्त शाह बोले, मोदी जी पश्चिम बंगाल में कमल निशान का झंडा गाड़ने गए हैं। गोरक्ष भूमि के महराजगंज में जिले के कार्यकर्ताओं की आवाज वहां तक जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं से दोनों हाथ उठाकर विजय संकल्प के साथ मुट्ठी भींचने की अपील करते हुए उन्होंने जब भारत माता की जय बोलने को कहा तो मां भारती के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा मूल्य, सिद्धांत और आदर्शों पर चलने वाली कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है। इसीलिए मोदी जी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ का नारा दिया है। इसे मंत्र मानकर बूथ अध्यक्ष अपना बूथ जिताएं। ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ का नारा लेकर कार्यकर्ता घर-घर जाएं और केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताएं। उन्होंने गुरुवार को बिहार के पूर्णिया के अपने दौरे का जिक्र किया और कहा कि जिनको कभी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला था उन लोगों ने कहा कि मोदी जी ने उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया। अंत्योदय के विकास की भाजपा की नीति साझा करते हुए विकास योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि केंद्र सरकार के कार्यों से सांप्रदायिकता की वह दीवार दरकी है जो विपक्षी दलों ने बनाई थी।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरुण सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, राज्य मंत्री सूर्य प्रताप शाही, दारा सिंह चौहान, जयप्रकाश निषाद, सांसद पंकज चौधरी, नीलम सोनकर, रविंद्र कुशवाहा, जगदंबिका पाल, हरीश द्विवेदी, राजेश पांडेय, कमलेश पासवान, विधायक पंकज सिंह, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, अजय श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी, हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें