फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे आवासों का किराया सौ फीसदी तक बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजन राय
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे ने अपने आवासों का किराया बढ़ा दिया है। किराए की दर में 103 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। रेलकर्मियों की जेब पर बोझ सिर्फ इतना ही नहीं बढ़ा है बल्कि रेलवे ने बढ़ा किराया वर्ष 2010 से लागू किया है। यानी आवासों में रहने वालों को आठ सालों का किराया नई दर से देना होगा। इसकी रिकवरी रेल प्रशासन ने वेतन से करने का फैसला किया है।
रेलवे ने यह बढ़ोतरी तीन किस्तों में की है। वर्ष 2010, 2013 तथा 2017 में अलग-अलग दर से शुल्क बढ़ाया गया है लेकिन इसे लागू अब किया गया है। अप्रैल 2018 में रेलवे बोर्ड ने निर्देश जारी कर किराया बढ़ाने को कहा था, जिसे पूर्वोत्तर सहित सभी रेलवे ने लागू कर दिया है। सभी विभागाध्यक्ष अपने यहां कार्यरत रेलकर्मियों की सूची बनाकर लेखा शाखा को भेज रहे हैं। इसी आधार पर वेतन से वर्तमान बढ़ा किराया काटा जाएगा। साथ ही बकाए किराये की रिकवरी की जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे से यूपी, उत्तराखंड और बिहार के 47 जिले जुड़े हैं।
विज्ञापन


ढाई लाख तक होगी रिकवरी
गोरखपुर। बढ़े किराए का सबसे ज्यादा बोझ अधिकारी वर्ग पर पड़ेगा। उन्हें तीन हजार रुपये महीने तक ज्यादा किराया देना होगा। इस हिसाब से रेलवे उनसे ढाई लाख रुपये तक रिकवरी करेगा।
विज्ञापन


कब, कितने प्रतिशत किराया बढ़ा
वर्ष प्रतिशत
2010 40
2013 70
2017 103

गोरखपुर क्षेत्र में आवासों की संख्या, किराए का स्लैब
श्रेणी आवासों की संख्या किराया पहले किराया अब (रुपये में)
टाइप 1 2536 43 86 से 144
टाइप 2 1888 86 174 से 240
टाइप 3 365 152 306 से 384
टाइप 4 124 224 450 से 840
टाइप 4 स्पेशल 79 285 540 से 950
टाइप 5 94 614 1470 से 4032

कोट
आवास के किराए को तीन किस्तों में बढ़ाया गया है। सभी विभागों में आवास के किराए में हुई बढ़ोतरी की सूचना दे दी गई है। बढ़ा किराया वर्ष 2010 से लागू है। बकाए की रिकवरी संबंधित रेलकर्मी के वेतन से की जाएगी।
- रविंद्र मेहरा, डिप्टी चीफ इंजीनियर, निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें