फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के लिए बने तीन सेफ हाउस

Tue, 26 Jun 2018 02:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट है। पीएम की गोरखपुर से मगहर तक की यात्रा के दौरान किसी भी चिकित्सकीय आपात स्थिति से निपटने के लिए तीन सेफ हाउस बनाए गए हैं। पहला सेफहाउस एयरपोर्ट, दूसरा जिला अस्पताल और तीसरा मेडिकल कॉलेज में बनाया गया है।
विज्ञापन


आठ डॉक्टरों की टीम के साथ दो एंबुलेंस भी तैनात की गईं हैं। इसमें एक टीम प्रधानमंत्री की फ्लीट में शामिल रहेगी। इसी तरह प्रधानमंत्री के ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव का 10 यूनिट खून भी सुरक्षित रखा गया है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी का कहना है कि पीएम के आगमन को लेकर विभाग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

प्रधानमंत्री 28 जून की सुबह 9:55 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम का स्वागत करेंगे। यहां से पीएम, राज्यपाल और सीएम तीनों सेना के हेलीकाप्टर से मगहर जाएंगे। रैली के बाद प्रधानमंत्री 12.40 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट आएंगे।
विज्ञापन

 

आज आ जाएंगे पीएमओ के अफसर, जांचेंगे तैयारियां

पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात अफसरों में से करीब 30 मंगलवार को गोरखपुर पहुंच जाएंगे। वे एयरफोर्स स्टेशन पर ही गोरखपुर, बस्ती मंडल के कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, सीएमओ आदि अफसरों के साथ बैठक क र तैयारी जांचेंगे। पीएमओ के अफसर कार्यक्रम स्थल मगहर में भी जाकर तैयारियां जांचेंगे। इसके पहले जिला प्रशासन ने भी सोमवार को एयरपोर्ट पर तैयारियां जांची।

ब्लाकों में 100 बसें लगाई जाएंगी

गोरखपुर। सीडीओ अनुज सिंह ने बताया कि मगहर में आयोजित प्रधानमंत्री की सभा में लोगों को ले जाने और ले आने के लिए 100 बसें अधिगृहीत की गई हैं। 28 की सुबह पांच बजे तक ये बसें संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर पहुंचे जाएंगी। सुबह 6:30 बजे से ये बसें लोगों को लेकर कार्यक्रम स्थल के लिए निकल पड़ेंगी। सभी ब्लाकों के लिए कोआर्डिनेटर तैनात किए गए हैं जो पूरी व्यवस्था संभालेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें