फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध संग्रहालय में लगा कला और संस्कृति का मेला

Sun, 28 Jan 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
स्‍थापना दिवस समारोह में रंगोली बनातीं छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजकीय बौद्ध संग्रहालय के स्थापना दिवस समारोह पर कला और संस्कृति का मेला लगा। समारोह की शुरुआत कमिश्नर अनिल कुमार ने ‘गोरखपुर एक धरोहर’ विषयक छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करके की। छायाकार संगम दुबे और संदीप श्रीवास्तव के संयोजन में लगी इस प्रदर्शनी में स्थानीय धरोहरों की तस्वीरें लगाई गई थीं। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्रेरक लघु फिल्में भी प्रदर्शित की गईं। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर सीताराम जायसवाल ने कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


समारोह के तहत आयोजित सांस्कृतिक मेले में विश्व प्रसिद्ध गोरखपुर की टेराकोटा मूर्तिकला का स्टॉल, पुस्तक स्टॉल, जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा जैविक अचार एवं अन्य खाद्य पदार्थों के स्टाल लगाए गए थे। अंतरराष्ट्रीय परिवार सेवा संस्थान गोरखपुर ने मूंज क्राफ्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोपहर तीन बजे मनीषा संगीत महाविद्यालय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। प्रधानाचार्या कल्पना रानी, संस्थापक डॉ. महेंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष डॉ. मिहिर कुमार के संयोजन में बच्चों ने नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार चांद लगा दिए। मंच संचालन मोनिका ऐश्वर्या, पूर्णिमा और अवनींद्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. मनोज गौतम ने किया।

इस मौके पर मुन्नीलाल पुष्पदंत जैन सराफ, नितेन अग्रवाल, कल्पना रानी, छेदीलाल यादव, डॉ. जितेंद्र कुमार, संदीप श्रीवास्तव, बृजेश राम त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, सुशील गुप्ता, डॉ. उषा सिंह, सतीश श्रीवास्तव, डॉ. सत्येंद्र सिंह आदि को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


रंगोली ने लुभाया
संग्रहालय परिसर में हुई रंगोली प्रतियोगिता ने लोगों को खूब लुभाया। जूनियर वर्ग में विश्व दीपक प्रथम, चित्रा नारायण द्वितीय व हर्षिता पटेल तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार आर्या सिंह व पल्लवी शुक्ला को मिला। सीनियर वर्ग में मनीष प्रथम, कीर्ति वर्मा द्वितीय व मनोज विश्वकर्मा तृतीय रहे। सांत्वना पुरस्कार शिवम शर्मा को मिला।

पेंसिल आर्ट ने किया प्रभावित
जूनियर व सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों की ओर से पेंसिल से बनाई गई कलाकृतियां देखते ही बनीं। जूनियर वर्ग में प्रतिभा सरोज प्रथम, हर्षिता साहनी द्वितीय व प्रगति नारायण तृतीय रहे। सांत्वना पुरस्कार अरिजीत सिंह व जाग्रत श्रीवास्तव को मिला। सीनियर वर्ग में सौम्या त्रिपाठी प्रथम, मनीषा सिंह द्वितीय व सूरज चौहान तृतीय चुने गए। सांत्वना पुरस्कार गरिमा मौर्या को मिला। पुरस्कार एवं आर्ट सामग्री रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर नितेन अग्रवाल ने दिया। निर्णायक मंडल में डॉ. ऊषा सिंह, डॉ. सत्येंद्र सिंह, मूर्तिकार सुशील गुप्ता और संदीप श्रीवास्तव रहे।

4 मई 1997 को हुई थी स्थापना
वैसे तो राजकीय बौद्ध संग्रहालय की स्थापना चार मई 1997 को हुई थी, लेकिन इस बार इसका स्थापना दिवस 28 जनवरी को मनाया गया। उप निदेशक डॉ. मनोज गौतम ने बताया कि शासन ने इस वित्तीय वर्ष में सभी संग्रहालयों को जन सहयोग से स्थापना दिवस मनाने का आदेश दिया था। जिन संग्रहालयों का स्थापना दिवस बीत चुका था, उन्हें कोई तिथि चुनकर कार्यक्रम आयोजित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें