फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर प्रभारी मंत्री ने की बैठक

विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में बैठकों का दौर तेज हो गया है। मेयर, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद और सभासद के दावेदारों का नाम सामने आने बाद प्रभारी मंत्री ने मंडल की स्क्रीनिंग कमेटी, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला समन्वयक एवं निकाय प्रभारी के साथ बैठक की। इस दौरान दावेदारों के नामों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सबसे पहले नगर पंचायतों से आए अध्यक्ष के नामों पर चर्चा की गई। उनके बारे में जिलाध्यक्ष से लेकर समन्वयक से पूछा गया कि कौन, कब से पार्टी का सदस्य है। कोई नगर पंचायत का चुनाव लड़ा है कि नहीं।   इसी तरह से नगर निगम के मेयर एवं पार्षद के दावेदारों के बारे में जानकारी ली गई। जिस विधायक के क्षेत्र में जो भी नगर पंचायत है, उस नगर पंचायत के अध्यक्ष के दावेदारों के बारे में पूछा गया। भाजपा नेताओं एवं प्रभारी मंत्री ने कहा कि टिकट के लिए पैनल बना दिया गया। क्षेत्रीय मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मेयर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तथा पार्षद के प्रत्याशी का नाम प्रदेश स्तर पर तय होगा। वहीं से उनके नाम की घोषणा की जाएगी, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी के नाम की घोषणा क्षेत्र से होगी, पर अनुमति प्रदेश कमेटी से लेनी होगी। नगर पंचायत के सभासद प्रत्याशी के नाम की घोषण जिले के पदाधिकारी करेंगे पर क्षेत्रीय अध्यक्ष की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें