फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय जय प्रियतम के गान से गूंजी गीतावाटिका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
संतप्रवर भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार के नित्य सहचर महाभावनिमग्न राधाबाबा का 26वां तिरोधान दिवस समारोह शनिवार को गीता वाटिका में संपन्न हुआ। इस मौके पर राधाबाबा की समाधि (नेह निकुंज) पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

सुबह 8:30 बजे विशेष आरती हुई। इसके बाद संकीर्तन, पदगायन आदि कार्यक्रम हुए। इस मौके पर राधाबाबा रचित ‘जय जय प्रियतम’ काव्य के कुछ अंशों का लोगों ने सस्वर गायन किया। दोपहर में श्रीगिरिराज-पूजन, भोग अर्पण के बाद भंडारा हुआ। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। समारोह में हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मारक समिति के सचिव उमेश सिंहानिया, संयुक्त सचिव रसेंदु फोगला, व्यवस्थापिका परिषद के सदस्य हरिकृष्ण दुजारी, प्रमोद वाजपेयी, मनमोहन जाजोदिया समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें