फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आइनॉक्स कंपनी पर केस दर्ज करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी प्रकरण में अब पुष्पा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के बाद राजस्थान की आइनॉक्स कंपनी जांच के दायरे में आ गई है। विवेचना में यह बात सामने आई है कि पुष्पा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड सर्विस प्रोवाइडर की भूमिका में थी, जबकि ऑक्सीजन की सप्लाई आइनॉक्स कंपनी ही करती थी। जल्द ही आइनॉक्स पर केस दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज सूत्रों के मुताबिक ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए तय रणनीति के तहत पुष्पा सेल्स से अनुबंध किया गया था जबकि यह कंपनी सिर्फ सर्विस करने की भूमिका में थी। सप्लाई आइनॉक्स कंपनी ही करती थी। इसके पीछे कमीशनखोरी एक बड़ी वजह हो सकती है। मामले की विवेचना कर रहे सीओ कैंट अभिषेक सिंह को पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी से पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर जांच के दायरे में आइनॉक्स कंपनी को लाया गया है। यही नहीं जांच में मेडिकल कॉलेज के कई रिटायर्ड कर्मी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। सीओ कैंट अभिषेक सिंह ने बताया कि आक्सीजन की सप्लाई आइॅनाक्स कंपनी करती है। इस कंपनी का पुष्पा सेल्स से कांट्रैक्ट है। अभी धोखाधड़ी की बात सामने आई है। सभी आरोपियों से जेल में भी एक-एक कर बयान दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें