फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर स्कूलों में जाकर जांचे बच्चों की सेहत: प्रेमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य प्रेमा मिश्रा ने सीएमओ को निर्देश दिया कि वे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सभी विद्यालयों में डॉक्टरों की टीम भेजकर बच्चों की सेहत की जांच कराने के साथ ही उन्हें बीमारियों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने बीएसए को भी स्कूलों को प्राथमिक उपचार की दवाएं रखने तथा स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
आयोग की सदस्य प्रेमा ने सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान ये निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने प्राथमिक विद्यालय अमवा व नारायनपुर और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया । अमवा स्कूल के टायलेट में भारी गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बीएसए को सभी स्कूलों की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। आयोग की सदस्य ने दोनों स्कूलों में बच्चों से बात कर पढ़ाई का भी फीडबैक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों से वहां मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य एवं डॉक्टराें से कहा कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों से इंसेफेलाइटिस से बचाव आदि को लेकर वृहद जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें