फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्टिफिकेट पाकर खिले आरक्षियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
26वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड पर पासिंग आउट परेड में शुक्रवार को नागरिक पुलिस के 274 आरक्षियों को सर्टिफिकेट दिया गया। इससे आरक्षियों के चेहरे खिल उठे। सबने जश्न मनाते हुए हिप... हिप हुर्रे के नारे लगाए। इस दौरान ग्रुप फोटोग्राफ कराने और सेल्फी लेने का दौर भी चला। अविनाश धर दुबे को बेस्ट कैडेट का अवार्ड मिला।
दीक्षांत परेड की सलामी 26वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक कुंतल किशोर की पत्नी सुनीता ने मुख्य अतिथि के तौर पर ली। उप सेनानायक मुन्ना लाल की मौजूदगी में आरक्षियों ने परेड की। मुख्य अतिथि ने कहा कि यूपी पुलिस के बेड़े को युवा और उत्साही आरक्षी मिल रहे हैं। अब जरूरत ईमानदारी से लंबे समय तक समाज की सेवा करने की है। ज्यादातर आरक्षियों को पोस्टिंग भी मिल गई है। आरटीसी प्रभारी तहौवर हुसैन, बलिराम सिंह ने भी दीक्षांत परेड में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


किसान के बेटे हैं अविनाश
चंदौली जिले के कोरी, घूसखास निवासी अविनाश के पिता श्रीधर दुबे किसान हैं। परेड में कोई नहीं पहुंचा लेकिन अविनाश ने फोन कर उन्हें अव्वल आने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहा था। ईमानदारी से काम करूंगा। अविनाश के साथी संतोष कुमार पाल, विजय प्रताप सिंह, विश्वजीत तिवारी, अरविंद यादव, अरविंद मिश्र, सच्चे लाल यादव, सतीश कुमार सिंह, कमलेश ने बधाई दी। करीब आधे घंटे तक साथी सेल्फी लेकर यादगार पल को कैद कर रहे थे।

लंबे समय से अटका था प्रशिक्षण
वर्ष 2013 में 41610 सिपाहियों की भर्ती अटकी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सभी का प्रशिक्षण कराया गया। पीएसी आरटीसी को 281 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देना था। 278 ने ट्रेनिंग की, पासिंग आउट परेड में भी चार कैडेट अनुपस्थित हो गए। सभी को जिले की पुलिस लाइंस में आमद करने को आदेश दिया गया हैं।
विज्ञापन


बदल गए मुख्य अतिथि
दीक्षांत परेड की सलामी के लिए एसपी जीआरपी डॉ. धर्मवीर सिंह को चुना गया था। सेनानायक कुंतल किशोर को शामिल होना था लेकिन लखनऊ और कानपुर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा में ड्यूटी लगने की वजह से संबंधित अफसर नहीं पहुंच सके। इस कारण सेनानायक की पत्नी सुनीता को मुख्य अतिथि बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें