फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शनशास्त्र विभाग की ओर से तीन दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दर्शनशास्त्र विभाग में शुक्रवार को तीन दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष प्रो. एसआर भट्ट ने कहा कि यांत्रिकवाद और उद्देश्यवाद को पश्चिमी जगत में परस्पर विरोधी सिद्धांतों के रूप में स्वीकार किया जाता है, मगर भारतीय परंपरा में इन्हें पूरक के रूप में स्वीकार किया गया है। वैदिक अवधारणा में व्यवस्था और स्वातंत्र्य दोनों को समान महत्व दिया गया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व शिक्षक प्रो. डीएन द्विवेदी ने कहा कि बौद्ध काल से ही भारत में यांत्रिकवाद और प्रयोजनवादी विकासवाद की अवधारणा विद्यमान रही है।
विज्ञापन

उद्घघाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. वीके सिंह ने की। संगोष्ठी में देश भर से आए प्रतिभागियों का स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. डीएन यादव ने किया। संचालन प्रो. सुशील तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. द्वारकानाथ तिवारी ने किया। संगोष्ठी के पहले दिन दो अकादमिक सत्र संपन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें