फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कोर्ट में आत् मसमर्पण करेंगे डॉ. सतीश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी कांड के आरोपी डॉ. सतीश ने कोर्ट में समर्पण करने के लिए अर्जी दी है। उनके अधिवक्ता शंभुनाथ दुबे ने कोर्ट में अर्जी देकर सात सितंबर को समर्पण की अनुमति मांगी है। इसके बाद कोर्ट ने उनके वांछित होने के बारे में गुलरिहा थाने से रिपोर्ट मांगी है। उधर, उनके हाजिर होने की खबर पाते ही पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। पुलिस की कोशिश है कि कोर्ट में दाखिल होने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए।
विज्ञापन

महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. केके गुप्ता की तहरीर पर दर्ज केस में डॉ. सतीश भी आरोपी हैं। केस दर्ज होने के बाद नामजद नौ आरोपियों में से निलंबित प्रिंसिपल डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. पूर्णिमा शुक्ला और डॉ. कफील को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है, मगर डॉ. सतीश समेत छह आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें लगाई गई हैं। इसी बीच डॉ. सतीश ने हाईकोर्ट में भी अर्जी दी थी जो खारिज हो गई। इसके बाद उनके अधिवक्ता शंभुनाथ ने गोरखपुर कोर्ट में समर्पण की अर्जी दी है। इसके मद्देनजर कोर्ट ने दर्ज केस का ब्योरा मांगा है। इसके बाद पुलिस तक यह जानकारी पहुंच गई। पुलिस की पूरी कोशिश है कि वह कोर्ट के बाहर डॉ. सतीश को गिरफ्तार कर लें ताकि उनसे पूछताछ का मौका मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें