महराजगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में नौतनवां में गैरहाजिर तेरह अफसरों का वेतन काटने और विलंब से आने वाले दस अधिकारियों स्पष्टीकरण करण तब करते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा गया। सदर तहसील में डीएम वीके सिंह और एसपी आरपी सिंह ने समस्याएं सुनीं। 98 मामलों में महज तीन निस्तारित हुए। डीएम ने लंबित मामलों को निपटारे के लिए अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। कहा कि अगर लापरवाही हुई कार्रवाई की जाएगी। जनता की समस्याओं का समाधान प्रमुखता से करना होगा। पुलिस से जुडे़ मामलों में एसपी आरपी सिंह ने थानेदारों और सीओ को हिदायत दी कि पीड़ित व्यक्ति को त्वरित मदद मिलनी चाहिए जिससे उसको भटकना नहीं पडे़। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी अजात शत्रु शाही, एसडीएम सदर देवेश गुप्ता, तहसीलदार केशव चंद, पीओ डूडा सत्येंद्र त्रिपाठी, डीएसओ, डीपीआरओ मनोज त्यागी आदि मौजूद रहे।
मिठौरा क्षेत्र के बडहरामीर गांव के रहने वाले गोपी चन्द्र निषाद ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को शिकायती पत्र देकर डा. राम मनोहर लोहिया आवास आवंटन में अनियमितता का जिक्र करते हुए जांच की मांग की। अपात्रों को आवास आवंटन करने की शिकायत की गई है। आवास के एवज में अपात्रों को मिले रकम की वसूली कराकर कार्रवाई की जाए। पिपरा सोनाडी के ग्राम प्रधान जयंत्री चौधरी ने पिपरा सोनाडी जूनियर हाई स्कूल पर तैनात अध्यापक की शिकायत डीएम से की है। मिड डे मिल में बच्चों की संख्या में लिखने का आरोप उनपर है। मेन्यू के अनुसार मध्यान्ह भोजन नहीं दिया जाता है। स्कूल में 149 बच्चों के सापेक्ष 100 बच्चों को ड्रेस दिया गया। इन सभी विन्दुओं पर शिकायत कर उन्होने कार्रवाई की मांग की है। घुघली ब्लाक के गोपाला गांव के रहने वाले साकिर अली ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को अपना दुखडा सुनाया। उन्होने गांव के कुछ लोगो पर खपरैल का मकान गिराने का आरोप लगाया है। साथ ही इन लोगों पर कार्रवाई कराने की मांग की। साकिर कहना है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो डीएम दफ्तर के सामने धरना दिया जाएगा।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, एडीएम राजेंद्र प्रसाद कश्यप ने फरियादियों की शिकायतें सुन्रीं और त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। कुल 80 शिकायतों में मौके पर पांच का निस्तारण किया गया।
फरेंदा बुजुर्ग के ग्राम प्रधान सीताराम यादव ने टोला हरदत्तपुर में बने एएनएम सेंटर की जमीन पर गांव के ही प्रभुदयाल के कब्जा कर लेने की शिकायत की। धानी करमहा के होरिल ने खलिहान की जमीन पर शौचालय निर्माण व गलत तरीके से लाभार्थी को चेक काटने का आरोप लगाया। सेमरादाड़ी के रामनेवास ने खलिहान और महुलानी के सेवक ने बंजर जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की। डंडवार बुजुर्ग के घनश्याम पांडेय ने खेत की मेड़ तोड़कर कब्जे की शिकायत की। बृजमनगंज गोपालपुर की बेइला देवी ने पेंशन रुकने और गोपलापुर के रामस्वार्थ गुप्ता ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश की अवहेलना की शिकायत की। तहसीलदार सतीश कुमार ने भी फरियादियो की शिकायतो को सुनते हुए शीघ्र निस्तारण की बात कही। इस दौरान सीओ फरेंदा रामपाल सिंह, थानाध्यक्ष फरेंदा बृजनंदन सिंह, डा. एसपी वर्मा, सीडीपीओ नीरजा गुप्ता, सुरेश सिंह रमानाथ मिश्र, वृजेश विश्वकर्मा, जेई सुबाष आदि मौजूद रहे।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर ने संपूर्ण समाधान दिवस में गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों एवं विलंब से पहुंचने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रूख दिखाया। गैरहाजिर तेरह अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने और विलंब से आने वाले दस अधिकारियों स्पष्टीकरण तलब किया है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है। अनुपस्थित अफसरों में एई सिंचाई, एई लघु सिंचाई, चकबंदी अधिकारी , बीडीओ लक्ष्मीपुर, एडीओ पंचायत लक्ष्मीपुर, सहायक वन रक्षक लक्ष्मीपुर, श्रम प्रवर्तन विभाग फरेंदा, उद्यान विभाग नौतनवां, चकबंदी लेखपाल प्रवीण श्रीवास्तव, नीरज मिश्रा, दीपक सिंह, अभिषेक पाल, मनीष पांडेय रहे।
विलंब से पहुंचने वालों में बीडीओ नौतनवां, ठूठीबारी, नौतनवां, परसामलिक, कोल्हुई और पुरंदरपुर के प्रभारी निरीक्षक, एडीओ पंचायत नौतनवां, एडीओ समाज कल्याण, आबकारी विभाग नौतनवां, देवेंद्र पांडेय चकबंदी विभाग रहे। कुल सौ शिकायतों में मौके पर राजस्व विभाग के तेरह मामलों का निपटारा कर दिया गया। एसडीएम ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर सीओ सुरेश कुमार रवि, तहसीलदार राजेश जायसवाल, नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह, एसडीओ बिजली राजनरायन, आबकारी निरीक्षक संदीपनाथ त्रिपाठी, आपूर्ति निरीक्षक अभय कुमार मौजूद रहे।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील दिवस में आए 41 मामलों में एक कर ही निपटारा हो सका। एसडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
संपूर्ण समाधान दिवस में कहां कितने मामले आए
तहसील मामले निस्तारण
सदर 98 3
नौतनवां 100 13
निचलौल 41 1
फरेन्दा 80 5