महराजगंज। बुधवार को डीआईजी जेल यादवेंद्र ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। बताया गया कि कुछ बंदी रक्षकों की शिकायत हुई थी, जिसकी जांच के लिए डीआईजी आए थेे। उन्होंने एक-एक कर सभी महत्वपूर्ण बिंदुुओं पर जांच की। साथ ही पूछताछ कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। जेल अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह से उन्होंने जेल मैनुअल के अनुरूप सभी बंदियों एवं कैदियों को मिलने वाली सुविधा के बारे में पूछा। निरीक्षण के दौरान सभी बंदी रक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।