फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर से भिड़ी लॉ स्टूडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के लॉ फैकल्टी में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव का पैंफलेट बांटने से रोकने पर छात्रा चीफ प्रॉक्टर से भिड़ गई। नाराज छात्रा ने पुलिस बुला ली और चीफ प्रॉक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाने लगी। इसे लेकर कई घंटे तक हंगामा चला, फिर समझौता कराकर मामले को रफा-दफा किया गया।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी कैंपस में चीफ प्रॉक्टर प्रो. सतीश चंद पांडेय मेन गेट पर रुटीन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान विधि विभाग की एक छात्रा का भाई पहुंचा और छात्रसंघ चुनाव से संबंधित पैंफलेट चस्पा करने लगा। चीफ प्रॉक्टर ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो पता चला कि छात्रा चुनाव लड़ना चाह रही है। उसी का प्रचार किया जा रहा है। इसके बाद प्रॉक्टर ने पैंफलेट चस्पा करने से रोक दिया। इसकी सूचना छात्रा को मिली तो वह हंगामा करने लगी। छात्रा के पिता भी मौके पहुंचे और चीफ प्रॉक्टर से कहासुनी होने लगी। बाद में पुलिस ने मामल को शांत कराया और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें