फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी घुसपैठ की सूचना, बार्डर पर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेपाल खुली सीमा के रास्ते चार आतंकियों के घुसपैठ की खुफिया सूचना के बाद सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। नदी-नालों के किनारों से लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया विभाग की टीमें ऐसे संदिग्धों की तलाश में जुट गईं हैं जो एक-दो दिन के बीच क्षेत्र में आया हो।
विज्ञापन

नेपाल से सटी जिले की 68 किमी लंबी खुली सीमा संवेदनशील है। यहां पूर्व में भी कई कुख्यात दबोचे जा चुके हैं। पड़ोसी जनपद महराजगंज के सोनौली बार्डर के रास्ते रविवार देर रात चार आतंकियों के घुसपैठ की खुफिया सूचना के बाद एसएसबी हरकत में आ गई। अचानक सीमा पर जवानों की संख्या बढ़ाते हुए पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। खुफिया विंग की टीमें सीमा क्षेत्रों में डेरा डाल चुकी हैं। एसपी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सूचना के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। संबंधित थानों को निर्देशित कर दिया गया है। पुलिस के अलावा एसएसबी बार्डर पर निगरानी कर रही है। पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
नदी-नालों को बना सकते हैं घुसपैठ का रास्ता
सूत्रों की माने तो आईबी की ओर से मिले इनपुट में यह बताया गया है कि आतंकी इस बार नदी-नाला, कच्चे मार्ग व सुनसान रास्ते से सीमा में प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे में आवाजाही वाले मुख्य रास्तों के अलावा इन रास्तों पर विशेष पहरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें