गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 11 सिंतबर को होगा। दूसरे दीक्षांत समारोह में सत्र 2015-2017 के एमटेक, एमबीए और एमसीए के टॉपर्स को कुलपति स्वर्ण पदक और दूसरा, तीसरा स्थान हासिल करने वाले मेधावियों को विद्यार्थी सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से नवाजा जाएगा।
मालवीय विश्वविद्यालय ने टॉपर्स की लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसके मुताबिक एमटेक के 12 और एमसीए और एमबीए के एक-एक मेधावियों को कुलपति स्वर्ण पदक मिलेगा। इनमें 7 छात्राएं और 7 छात्र हैं। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल रामनाइक करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के लिए अभी तक कोई नाम निर्धारित नहीं हो सका है। टॉपर्स को 25 अगस्त तक यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
इन्हें मिलेगा गोल्ड मेडल
रोहित पटेल, मो. सलीम आजाद, ऋतु राय, दुर्गेश मिश्रा, पूजा वर्मा, विद्या श्रीवास्तव, आकृति पांडेय, श्रेया कसेरा, नीलेश आनंद श्रीवास्तव, सौरभ पांडेय, रवि शंकर राय, कृति श्रीवास्तव, अनुमिता अग्रवाल, गौरव कौशल
28 को मिलेगा विद्यार्थी सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट
सानू कानू बनिया, नवीन सिंह, निशांत श्रीवास्तव, राघवेंद्र यादव, आराधना गिरी, नितेश गुप्ता, अमर दीप पांडेय, मो. रिजवान, राहुल मिश्रा, श्रेष्ठा मिश्रा, अंकिता सिंह, आदित्य कुमार नाईक, रजत कुमार, आकांक्षा सिंह, अविनाश साहू, अतीत कुमार श्रीवास्तव, उपासना वर्मा, अंकिता श्रीवास्तव, रूपम श्रीवास्तव, रिया सिंधू, सुकृति यादव, शालिनी कसेरा, मानसी सिंह, कुमारी उवर्शी तिवारी, नंदिनी राय, पूजा श्रीवास्तव, शिखा, नमिता श्रीवास्तव