फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रास्ता जाम कर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। बाढ़ के चलते लालडिग्गी बंधे के पास बसी आबादी की बिजली एहतियातन काट दी गई है। इसे लेकर कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया। हालांकि, इसके बाद भी बिजली विभाग ने सप्लाई चालू करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन


दरअसल, यहां करीब दो सौ घरों में बिजली मीटर में पानी घुस गया है। ऐसे में अगर बिजली सप्लाई की जाएगी तो फाल्ट समेत दुर्घटना होने का भी अंदेशा है। प्रदर्शन करने वालों ने बंधे पर बाइक खड़ी करके आवागमन बाधित कर दिया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इसके चलते करीब 30 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बाढ़ के बीच रात के अंधेरे में न सिर्फ जहरीले कीड़ों से जान को खतरा बना हुआ है, बल्कि चोरों का भी डर सता रहा है। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया। बताया गया कि बिजली विभाग बंधे के आसपास दूसरी जगह से केबल खींचकर बल्ब लगवा रहा है, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को अंधेरे से दुश्वारी न हो।

बंधों पर बल्ब लगा रहा बिजली विभाग
गोरखपुर। बिजली विभाग ने बाल विद्यालय और लालडिग्गी बंधे पर 10 बल्ब लगाए हैं। साथ ही लालडिग्गी उपकेंद्र पर पांच और चेन सिंह मंदिर पर तीन बल्ब लगाए गए हैं। हार्वर्ट बंधे के साथ ही सिंदुली बिंदुली में तीन, कठऊत में दो, अंधरिया में तीन, अमरूद मंडी में सात, नौसड़ में छह और महेवा बंध पर आठ बल्ब लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें