फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाने मौसम में उठाया बारिश का लुत्फ

Wed, 05 Jul 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आसामान में काली घटाएं छाने के बाद लोग लेक व्यू प्वाइंट पर घूमने निकल पड़े। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मानसूनी बारिश के साथ ही मौसम सुहाना होने लगा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट आने से लोगों को काफी राहत मिली है। ऐसे में लोग घर से निकलकर खुशगवार मौसम का लुत्फ ले रहे हैं। मंगलवार को शाम तक करीब तीन मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 31 डिग्री के पास पहुंच गया। सुबह से लेकर शाम तक रुक रुककर बारिश होती रही। वातावरण में 93 प्रतिशत तक नमी रहने से उमस का एहसास भी जाता रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है। 5, 6 और 9 जुलाई को गोरखपुर के विभिन्न इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 7 और 8 जुलाई को कुछ इलाके में हल्की बूंदाबांदी होगी। अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। वहीं दक्षिण पूर्व की ओर से 4 से 28 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने से भी मौसम का मिजाज बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें