फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीजिए योग, रहिए निरोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
विश्व योग दिवस पर अलग-अलग स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में स्त्री और पुरुष शामिल होंगे। विश्वविद्यालय में प्रशासन की तरफ से आयोजित शिविर में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय भी लोगों के साथ योग करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी राजीव रौतेला और सीडीओ अनुज सिंह ने भी तैयारियों की जानकारी ली है। योगाभ्यास बुधवार को सुबह छह बजे से आठ बजे तक चलेगा। इसमें करीब 1100 लोग हिस्सा लेंगे।
--------
गोरखनाथ मंदिर में एक साथ पांच हजार लोग करेंगे योग
गोरखनाथ मंदिर में बुधवार को पांच हजार लोग एक साथ योग करेंगे। इसकी पूरी व्यवस्था कर ली गई है। यहां पर महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। वह हिंदू सेवाश्रम में योग करेंगी, जबकि पुरुष दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार व उसके बाहर करेंगे। वहां पर योग सुबह 6.30 से आठ बजे तक चलेगा। इसके साथ ही एमपी शिक्षा परिषद के सभी संस्थाओं में भी योग होगा।
विज्ञापन

----
आरोग्य मंदिर में योग शिविर का समापन आज
आरोग्य मंदिर में 21 मई से चलाए जा रहे योग शिविर का समापन 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि मेयर सत्या पांडेय होंगी।
विज्ञापन

----
एमजी कालेज के सभागार में योग शिविर
एमजी इण्टर कालेज के सभागार में गोरखपुर आंब्स एवं गाइनी सोसाइटी के द्वारा बुधवार को प्रात:7.30 से 8.30 बजे तक योग शिविर का आयोजन किया गया है।
----
आर्ट आफ लिविंग की तरफ से होगा योग
योग दिवस के अवसर पर आर्ट आफ लिविंग की तरफ से ग्रैंड सेलिब्रेशन हाल नीरज निकुंज वाटर पार्क के बगल में प्रात: 6.30 से आठ बजे तक होगा।
------
आकाशवाणी परिसर में योग का आयोजन
बुधवार को आकाशवाणी परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया है। यहां पर सुबह पांच बजे से योग अभ्यास का आयोजन किया गया है, जिसमें आकाशवाणी के सभी अधिकारी कर्मचारी योगाभ्यास में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें