गोरखपुर। वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर आरके कुरील का गोरखपुर से लखनऊ ट्रेनिंग सेंटर में ट्रांसफर हो गया है। कानपुर के एडिशनल कमिश्नर विजय कुमार गोरखपुर में यह कार्यभार संभालेंगे।
विजय कुमार ने कहा कि दो-तीन दिन में वे गोरखपुर में एडिशनल कमिश्नर का कार्यभार संभाल लेंगे। उनकी प्राथमिकता रहेगी कि जीएसटी डाटा माइग्रेशन का काम पूरा कर लिया जाए। अगर जीएसटी डाटा माइग्रेशन को लेकर व्यापारियों को किसी तरह की दिक्कत है तो सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित कर उनकी परेशानियां दूर की जाएंगी। इसके लिए कानपुर में 150 से ज्यादा सेमिनार आयोजित किए गए हैं।
वहीं बुधवार को स्थानांतरण के बाद आरके कुरील ने कहा कि उन्होंने गोरखपुर में वाणिज्य कर विभाग को नई ऊंचाई देने का काम किया है। लखनऊ ट्रेनिंग सेंटर कार्यभार का नया ठिकाना है। कोशिश रहेगी कि नई जिम्मेदारी को भी उसी ढंग से निभाऊंगा। वहीं वाणिज्य कर विभाग के जोनल सचिव विनय कुमार गुप्त ने कहा कि एडिशनल कमिश्नर कुरील के बेहतर मार्गदर्शन से यहां के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जीएसटी डाटा माइग्रेशन का काम काफी बेहतर ढंग से करने में कामयाब रहे हैं।