फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ दफ्तर में 50 स्कूली बसों की हुई जांच

Mon, 23 Jan 2017 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आरटीओ दफ्तर पर बस की फिटनेस जांच करते सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) एसआर पाल। - फोटो : ‌‌shivharsh
विज्ञापन
 आरटीओ दफ्तर में तीसरे दिन भी 50 स्कूली बसों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसमें सभी बसें ठीक पाई गईं। इसके अलावा करीब 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। 
विज्ञापन

एटा में स्कूल बस हादसा होने के बाद से यहां पर आरटीओ दफ्तर के अफसर सक्रिय हो गए।

उन्होंने दो दिन, बीते शनिवार और रविवार को केवल स्कूली बसों की फिटनेस चेकिंग के लिए तय किया। सोमवार को स्कूलों में जाकर बसों की फिटनेस चेक करने का समय विभागीय अधिकारियों ने निर्धारित किया था, मगर दफ्तर खुलने के बाद जीडी गोयनका स्कूल की करीब 20 बसें फिटनेस की जांच कराने पहुंच गईं।

इसके अलावा 30 बसें अन्य स्कूलों की पहुंची। इस पर कर्मचारियों ने ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण, फिटनेस प्रमाण पत्र आदि उन बसों के जमा कराए, जिसकी जांच की जा रही है। आरटीओ राकेश सिंह ने बताया कि स्कूली बसों की जांच के चलते चेकिंग का कार्य नहीं हो पाया, जिन विद्यालयों के बसों के प्रमाण पत्र जमा कराए गए हैं। उसका सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें