फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : अब 20 नंबर के पूछे जाएंगे बहुविकल्पीय सवाल

Sat, 08 Jun 2019 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बारहवीं के प्रश्नपत्र के प्रारूप में बड़ा बदलाव किया है। अब बारहवीं के सभी विषयों में विद्यार्थियों से 20 अंकों के बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। नई व्यवस्था के मुताबिक 100 नंबर के मुख्य पेपर में 20 नंबर प्रैक्टिकल के होंगे। वहीं 60 नंबर की थ्योरी के साथ 20 नंबर यानी 25 फीसदी सवालबहुविकल्पीय करने का फैसला लिया गया है। बोर्ड का सर्कुलर सीबीएसई बोर्ड से संचालित जिले के 97 विद्यालयों में पहुंच गया है।
विज्ञापन


नए प्रारूप के अंतर्गत विद्यार्थियों के लेखन क्षमता की भी परख होगी। उसके लिए विद्यार्थियों के लिए क्रिएटिव राइटिंग की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इस दौरान विद्यार्थियों को विषयों के विशेषज्ञ बोर्ड परीक्षा में आने वाले सवाल देंगे। बेहतरीन जवाब देने वाले विद्यार्थी के उत्तर को उदाहरण के तौर पर सभी विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए दिया जाएगा। इसके पीछे की मंशा विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रारूप से अवगत कराने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा अभ्यास कराना है, ताकि परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

ऐसे होंगे बहुविकल्पीय सवाल

बहुविकल्पीय सवालों में मैचिंग, खाली स्थान भरो, क्रम से सजाना, तर्कशक्ति से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। उसके लिए विद्यार्थियों को स्कूल में बाकायदा प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षक भी इसके लिए प्रशिक्षित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत विज्ञान वर्ग में पीसीबी और पीसीएम, ह्यूमैनिटीज, कार्मस वर्ग से जुड़े सभी विषय शामिल होंगे।

क्वेश्चन बैंक की भी मिलेगी सौगात

बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए क्वेश्चन बैंक तैयार करने का भी निर्णय लिया है। बोर्ड क्वेश्चन बैंक को तैयार कराने के लिए देशभर के विभिन्न स्कूलों में वर्कशाप का आयोजन कराएगा।
 

बारहवीं की परीक्षा में अब 20 नंबर के बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। बोर्ड का आदेश मिला है, सत्र 2019-20 में इसे अपने स्कूल में लागू कराया जाएगा। तैयारियां शुरू हो गई हैं।

- विशाल त्रिपाठी प्रधानाचार्य, आर्मी पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें