फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा पानी ने गुल की कई इलाकों की बिजली

Sat, 08 Jun 2019 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
power cut
विज्ञापन
गोरखपुर। गुरुवार को देररात आई आंधी और बारिश से शहर की विद्युत आपूर्ति चौपट कर डाली। शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी के साथ मच्छरों से परेशान लोगों ने रातभर जागकर गुजारी। देर रात 12 बजे गुल हुई बिजली सुबह चार बजे बहाल हो सकी। निगम के अधिकारी पूरी रात फाल्ट ढूंढते रहे।
विज्ञापन

गुरुवार की रात अचानक मौसम का मिजाज बदला। आधी रात के बाद बादलों की गड़गड़ाहट के बीच आंधी और बारिश से शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कुछ उपकेंद्रों से एहतियातन आपूर्ति बंद कर दी गई।

राप्तीनगर उपकेंद्र और खरैया बाग में रात करीब 12:30 बजे आपूर्ति गुल हो गई। एलटी लाइन पर पेड़ की डाली टूटकर गिर गई थी। निगम के अधिकारियों ने रात में ही डाली तार से हटाई। तब जाकर देर रात करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। रात में ही रानीबाग उपकेंद्र से जुड़े कुछ इलाके भी प्रभावित रहे। खोराबार उपकेंद्र की जूही कॉलोनी में रात 12 बजे ठप हुई आपूर्ति सुबह चार बजे तक बहाल हुई। ऐसे ही जगन्नाथपुर, मियां बाजार, बेतियाहाता, साईं मंदिर फीडर, पादरी बाजार फीडर, तारामंडल, मोहद्दीपुर, उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी रात में घंटों बिजली गुल रही।

तेज हवा के साथ बारिश आने पर बिजली का संकट हो जाता है। कहीं फाल्ट हो जाता है तो कहीं सुरक्षा के कारण से सप्लाई बाधित की जाती है। रात में भी कुछ इलाकों में इसी वजह से संकट आ गया था।

- देवेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें