फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टॉफी वाले बाबा’ ने बच्चों को कराई हेलीकॉप्टर की सवारी

Mon, 18 Feb 2019 12:30 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
बच्चों के बीच ‘टॉफी वाले बाबा’ के रूप में प्रसिद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार उनका दिल जीत लिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)। वनटांगिया गांवों के बच्चों के बीच ‘टॉफी वाले बाबा’ के रूप में प्रसिद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार उनका दिल जीत लिया। चीनी मिल का निरीक्षण करके हेलीपैड लौटते वक्त मुंडेरी गढ़वा गांव के बच्चों की टोली के जयकारों ने सीएम का ध्यान खींचा तो वह उनके पास गए। प्यार और पुचकार के साथ सीएम जब उन्हें मेहनत से पढ़ाई करने और खेलने के लिए प्रेरित कर रहे थे, तभी एक बच्चे ने हेलीकॉप्टर दिखाने की फरमाइश कर दी।
विज्ञापन


सीएम ने ग्राम प्रधान पप्पू सिंह से गांव में मौजूद शिक्षा एवं खेल की व्यवस्था की जानकारी ली और फिर बच्चों के साथ हेलीकॉप्टर की ओर बढ़ गए। सीएम ने हेलीकॉप्टर में उनके साथ कुछ वक्त बिताया और पढ़ लिखकर ऐसा बनने को प्रेरित किया कि वे खुद इसे उड़ा सकें। बच्चों को कभी न भूलने वाली यादें देकर सीएम योगी रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें