बच्चों के बीच ‘टॉफी वाले बाबा’ के रूप में प्रसिद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार उनका दिल जीत लिया।
- फोटो : amar ujala
पिपराइच (गोरखपुर)। वनटांगिया गांवों के बच्चों के बीच ‘टॉफी वाले बाबा’ के रूप में प्रसिद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार उनका दिल जीत लिया। चीनी मिल का निरीक्षण करके हेलीपैड लौटते वक्त मुंडेरी गढ़वा गांव के बच्चों की टोली के जयकारों ने सीएम का ध्यान खींचा तो वह उनके पास गए। प्यार और पुचकार के साथ सीएम जब उन्हें मेहनत से पढ़ाई करने और खेलने के लिए प्रेरित कर रहे थे, तभी एक बच्चे ने हेलीकॉप्टर दिखाने की फरमाइश कर दी।
सीएम ने ग्राम प्रधान पप्पू सिंह से गांव में मौजूद शिक्षा एवं खेल की व्यवस्था की जानकारी ली और फिर बच्चों के साथ हेलीकॉप्टर की ओर बढ़ गए। सीएम ने हेलीकॉप्टर में उनके साथ कुछ वक्त बिताया और पढ़ लिखकर ऐसा बनने को प्रेरित किया कि वे खुद इसे उड़ा सकें। बच्चों को कभी न भूलने वाली यादें देकर सीएम योगी रवाना हो गए।