फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

Mon, 31 Dec 2018 11:31 PM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर रेलवे स्टेशन परिसर में लहराने वाला तिरंगा भी अब लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाएगा। परिसर में सोमवार को 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया। फर्स्ट क्लास गेट के सामने पार्क में अफसरों की मौजूदगी में सफाईकर्मी अशोक कुमार ने झंडारेाहण किया। रेलवे बोर्ड ने देश के सभी 75 ए वन श्रेणी के स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने का निर्देश दिया था। इसके लिए 31 दिसंबर की तिथि निर्धारित थी।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर 12.30 बजे रेलवे स्टेशन परिसर में झंडारोहण किया गया। इसी के पास पुराना डीजल इंजन भी यात्रियों के दर्शनार्थ रखा गया है। झंडारोहण के समय स्टेशन डॉयरेक्टर राजन कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम लखनऊ सुनीत वत्स, सहायक मंडल इंजीनियर पश्चिम, गोरखपुर वीपी सिंह, आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट श्रेयांश, सहायक मंडल सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर डीसी श्रीवास्तव, स्टेशन प्रबंधक पीके अस्थाना सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

30 फीट लंबा व 20 फीट चौड़ा है झंडा

रेलवे स्टेशन परिसर में लहरा रहे तिरंगे की लंबाई 30 और चौड़ाई 20 फीट है। पूर्वोत्तर रेलवे में जल्द ही लखनऊ और छपरा जंक्शन पर भी तिरंगा लहराएगा।

यात्रियों ने ली सेल्फी

झंडारोहण होते ही 100 फीट ऊंचा तिरंगा यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। यात्रियों ने खूब सेल्फी ली। कई लोगों ने परिवार के साथ फोटो खिंचवाई।

विश्वविद्यालय में भी 100 फीट ऊंचा तिरंगा

रेलवे स्टेशन के पहले गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहरा रहा है। यहां जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन ने झंडा लगवाया है। मुख्यमंत्री योगी ने 19 जून 2018 को ध्वजारोहण किया था। रामगढ़ताल के पास भी करीब 250 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने का प्रस्ताव है। यह नौका विहार के किनारे लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें