फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव रहित रेलवे क्रासिंग मुक्त हुआ पूर्वोत्तर रेलवे

Sun, 30 Sep 2018 09:48 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
rail - फोटो : rail
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे मानव रहित रेलवे क्रासिंग मुक्त हो गया है। रेल प्रशासन के अनुसार बीते पांच महीनों में करीब 400 से ज्यादा क्रासिंग पर चौकीदार तैनात कर दोनों तरफ लोहे की जंजीर लगाई गई। बाकी क्रासिंग बंद कर दी गई। एक अप्रैल 2018 को पूर्वोत्तर रेलवे में 633 रेलवे फाटक
विज्ञापन

मानवरहित थे, जिनमें 458 बड़ी लाइन व शेष छोटी लाइन के थे।

कुशीनगर में बिना फाटक की क्रासिंग पर हुए हादसे से सबक लेते हुए रेलमंत्री पीयूष गोयल ने 30 सितंबर तक सभी मानवरहित रेलवे क्रासिंग को मानवयुक्त करने के निर्देश दिए थे। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि महाप्रबंधक के निर्देशन में मुख्यालय एवं मंडलीय स्तर पर व्यापक कार्य योजना बनाकर इज्जतनगर, लखनऊ एवं वाराणसी मंडलों के अनारक्षित समपारों को समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें