फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमडे़ श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमडे़ श्रद्धालु
सीसीटीवी कैमरे की नजर में लोगों ने किया जलाभिषेक
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सावन के चौथे व अंतिम सोमवार को शहर व ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर धतूरा, बिल्व पत्र व पुष्प आदि अर्पित किए। भोर से ही नगर के सिंचाई कालोनी स्थित शिव मंदिर व ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर परिवार के लिए मंगल कामना की।
निचलौल क्षेत्र के इटहियां स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में आधी रात से ही महिल व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। सुरक्षा के मद्देनजर नगर के शिव मंदिर तथा इटहियां शिव मंदिर सहित जनपद के अन्य प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। ईटहिया शिव मंदिर में पहुंचने वाले लोगों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल क्षेत्र के सुप्रसिद्ध इटहियां, सिसवा के ग्रामसभा हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा शिव मंदिर का द्वार श्रद्धालुओं के लिए रात करीब 2 बजे ही खोल दिया गया था। श्रद्धालु पड़ोसी राज्य नेपाल में स्थित त्रिवेणी धाम से जल भरकर लगभग 65 किलोमीटर के कठिन रास्ते से पैदल कांवर लेकर रात करीब 3 बजे से ही पूजन-अर्चन करना आरंभ कर दिए थे। इसके अलावा फरेंदा क्षेत्र के महराजगंज मार्ग पर स्थित ग्रामसभा गोपलापुर का प्रसिद्ध 200 वर्ष पुराने शिव मंदिर में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाकर पूजन अर्चन किया। लोगों ने बताया कि ग्रामसभा गेरमा स्थित प्राचीन बाबा भुनेश्वर शिव मंदिर, ग्राम सभा दुर्गवलियां नहर स्थित शिव मंदिर, सिंदुरियां क्षेत्र के ग्रामसभा बड़हरा मीर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, हरपुर महंथ शिव मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें