फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकें तो हर हाल में 24 घंटे में बदलें

Wed, 01 Aug 2018 01:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
transformer - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक (तकनीकी) अंशुल अग्रवाल ने मंगलवार को पूर्वांचल के सभी 21 जिलों के सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यशाला व लेखाकार के साथ बनारस स्थित डिस्काम मुख्यालय पर बैठक की। इस दौरान गोरखपुर के सभी खंडों के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे। बैठक में उन्होेंने गोरखपुर में ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाओं पर नाराजगी जताई। साथ ही ट्रांसफार्मर जलने पर उसे 24 घंटे के भीतर बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने अवर अभियंता, सहायक अभियंता वर्कशाप को गांवों में दौरा कर मीटर्ड कनेक्शन की संख्या के बारे में पता लगाने को कहा। इससे उस गांव में विद्युत भार का सही अंदाजा लगाकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा, बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत आने पर विभाग और निगम के अधिकारियों की छवि धूमिल होती है। बैठक में अंशुल अग्रवाल, निदेशक तकनीकी, अनिल कुमार अवस्थी, अधीक्षण अभियंता कार्यशाला एके लाल, अधीक्षण अभियंता भंडार एसके भारती, समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें