गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सस्ते इलाज का सच जानने के लिए सात जून को लोगों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। ऐसे लोगों की सूची में जिले और आसपास के 16 लोगों को शामिल किया गया है। इनमें जिले के कुल 11 और शहर के नौ लोग शामिल हैं। ये ऐसे लोग हैं, जिसके हर्ट की सर्जरी कर स्टैंट लगाया गया है, या घुटने का प्रत्यारोपण किया गया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय से स्वास्थ्य विभाग को ऐसे लोगों की सूची तैयार करके सूचित करने के लिए कहा गया था। सोमवार को यह सूची उच्चाधिकारियों को भेज दी गई। सभी जिलों के ऐसे लाभार्थियों से पीएम सात जून को संवाद करने वाले हैं। गोरखपुर जिले की ओर से भेजी गई सूची में चार लोग घुटना प्रत्यारोपण कराने वाले हैं तो 12 लोगों ने शहर के निजी अस्पताल से स्टैंट लगवाया है।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि इस सूची में रामनगर कॉलोनी की तारा देवी, दिल्ली की कोमल नागपाल, शक्तिनगर कॉलोनी की इंद्रावती देवी, कुशीनगर के तमकुहीराज की धन्ना देवी, सेंट पॉल स्कूल गोरखपुर के विपुल भाटिया, बेतियाहाता के डॉ. अमूल्य शंकर, संध्या बिहार कॉलोनी की संध्या त्रिपाठी शामिल हैं। साथ ही गोरखपुर के फौजदार यादव, निचलौल महराजगंज के सिद्धेश्वर द्विवेदी, रेल विहार कॉलोनी के एसएन सिंह, देवरिया के राम अवतार यादव, बशारतपुर के दिलीप कुमार, कैंपियरगंज के वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामजानकीनगर के भोला और जैतपुर के अली अहमद के भी नाम सूची में हैं।