फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से गिरा यंत्र, मची अफरातफरी

Mon, 04 Jun 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
खजनी में मिला यंत्र।
विज्ञापन
खजनी। पडियापार गांव में रविवार की सुबह आसमान से एक यंत्र के गिरने से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो यंत्र मौसम विभाग का निकला। इसपर अशोक स्तंभ का चिह्न बना है और नई दिल्ली के लोधी रोड का इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट लिखा है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गांव वाले भी यंत्र को देखने जुट गए थे।
विज्ञापन


रविवार की सुबह आठ बजे के करीब पडियापार गांव के पंकज विश्वकर्मा के घर के पीछे तेज आवाज के साथ कुछ गिरा। वहां खेल रहे कुछ बच्चे यंत्र गिरता देखकर शोर मचाते हुए भागने लगे। इससे गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर खजनी पुलिस पहुंच गई। एसआई अवधेश उपाध्याय ने छानबीन कर यंत्र के हिस्से को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में एसडीएम दिनेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने यंत्र को कब्जे में लिया है। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें