गोरखपुर। कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ होने पर शहर में कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। भाजपा सरकार गिरने पर कांग्रेसियों ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी करके खुशी का इजहार किया।
शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में इंदिरा बाल विहार स्थित इंदिरा गांधी की मूर्ति के पास इकट्ठा होकर ढोल नगाड़ा बजाते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया। इस मौके पर अरुण अग्रहरि ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की वजह से कर्नाटक में बीजेपी सरकार को 48 घंटे में अपना बहुमत साबित करने की नौबत आई और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।
यह लोकतंत्र की जीत है। इस दौरान दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सुरहीता करीम, डॉ. वजाहत करीम, मारकंडेय सिंह, अरुण सोनकर, राणा राहुल सिंह, अनवर हुसैन, दिलीप कुमार निषाद, राकेश पाल सिंह, जयंत कुमार पाठक, पूनम मिश्रा, निर्मला वर्मा, कुसुम पांडेय, संजीव सिंह सोनू, दिलीप जायसवाल, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, अशरफ आलम खां, महेंद्र मोहन तिवारी ने भी इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया। वहीं एनएसयूआई ने भी कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट में भाजपा के धराशयी होने पर जश्न मनाया। इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, योगेश प्रताप सिंह, ऋषि कुमार यादव, अतुल मिश्रा, विवेक शर्मा भट्ट, वैभव सिंह आदि मौजूद रहे।