फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेडियम में दिव्य सत्संग करेंगे श्रीश्री

Sat, 24 Feb 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते आर्ट आफ लिविंग संस्था के लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर 27 फरवरी को गोरखपुर के सैय्यद मोदी रेलवे स्टेडियम में शाम छह बजे से श्रद्धालुओं के साथ दिव्य सत्संग करेंगे। अरविंद अग्रवाल, कनकहरि अग्रवाल व नीलम वासनीवाल ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी देते हुए कहा कि श्रीश्री रविशंकर ट्रेन द्वारा 27 फरवरी की शाम वाराणसी से गोरखपुर आएंगे। सत्संग की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। आर्ट लिविंग के सदस्यों ने अनेक पार्क, स्कूल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कॉलेज व घरों में जाकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


अनुग्रह यात्रा की शुरुआत 27 फरवरी को वाराणसी से शुरू होगी जो मऊ व देवरिया होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर में सत्संग करने के बाद श्रीश्री गोरखपुर में ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के मीडिया कोआर्डिनेटर आशीष छापड़िया के निवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। 28 फरवरी को प्रात: उनकी अनुग्रह यात्रा बलरामपुर, गोंडा होते हुए लखनऊ जाएगी। वहां महासत्संग आयोजित होगा। श्रीश्री के गोरखनाथ मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है। वार्ता के दौरान बंगलूरू आश्रम से आए वरिष्ठ प्रशिक्षक शारदा द्विवेदी, सुशील कुमार सिंह, नितिन ब्रह्मचारी, आशीष छापड़िया, शिखा विज, अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।

सामूहिक योग साधना व सुदर्शन क्रिया अभ्यास आज
श्रीश्री रविशंकर के गोरखपुर आगमन के उपलक्ष्य में रविवार को सुबह सात बजे से वाटर पार्क स्थित एक मैरिज हॉल में सामूहिक योग साधना व सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया जाएगा। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रवीण मेहता के निर्देशन में होंगे। यह जानकारी अरविंद अग्रवाल व कनक हरि अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें