फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स मीट में बेटियों ने तोड़े तीन रिकार्ड

Fri, 10 Nov 2017 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। यूनिवर्सिटी में वार्षिक क्रीड़ा समारोह में गुरुवार का दिन महिला खिलाड़ियों के नाम रहा। बालिका वर्ग के 15 सौ मीटर रेस में किरन चौहान ने 4 मिनट 57 सेकेंड और फूलन पाल ने 10 हजार मीटर रेस में 37 मिनट 40 सेकेंड के अपने पुराने रिकार्ड को तोड़ते हुए नया रिकार्ड बनाया। दोनों खिलाड़ियों ने रेस क्रमश: 4 मिनट 55 सेकेंड और 37 मिनट 5 सेकेंड में पूरा कर नया रिकार्ड बनाया। वहीं पांच किलोमीटर की वाक रेस में रुपाली ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी की खुशबू यादव के 33 मिनट 25 सेकेंड के रिकार्ड को तोड़ते हुए 26 मिनट 8 सेकेंड में रेस को पूरा किया।

बालक वर्ग में एकलौता नया रिकार्ड ट्रिपल जंप में रंजीत कुमार ने 14.62 मीटर की बाधा को पार कर बनाया। उन्होंने गोरखपुर यूनिवर्सिटी के अखिलेश सिंह के 14.06 मीटर के रिकार्ड को पीछे छोड़ा। प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाकर गुरुकुल कॉलेज ददरी पहले स्थान पर चल रहा है। वहीं देवरिया का बहादुर यादव मेमोरियल कॉलेज 6 स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमा दूसरे स्थान पर बना है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 18 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें 9-9 महिला और पुरुष वर्ग से जुड़ी थीं। दिन भर चली प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को डॉ. एके सिंह, प्रतिकुलपति सिंघानिया विश्वविद्यालय राजस्थान और डॉ. केपी सिंह एचएनवीपी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने ग्राउंड पर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष क्रीड़ा परिषद प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, डॉ. विजय चहल, डॉ. धर्मव्रत तिवारी, प्रो. सुषमा पांडेय आदि शामिल रहे। बालक वर्ग के विजेता 20 किलोमीटर वाक रेस में मनोज यादव, 10 हजार मीटर में राज किशोर रावत, जेवलिन थ्रो राजन कन्नौजिया, ट्रिपल जंप रंजीत कुमार, 110 मीटर हर्डल जितेंद्र यादव, 400 मीटर विनय कुमार सिंह, लंबी कूद चंद्रकांत यादव, 15 सौ मीटर सूर्य प्रकाश यादव, डिस्कस में सादिक खान ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका वर्ग की चैंपियन पांच किलोमीटर वाक रेस में रुपाली, 10 हजार मीटर में फूलन पाल, जेवलिन थ्रो में वंदना, ट्रिपल जंप में श्वेता कुशवाहा, 100 मीटर हर्डल अंकिता सिंह, 400 मीटर में सोनी वर्मा, लंबी कूद में साधना मल्ल, 15 सौ मीटर में किरन चौहान और डिस्कस में नूतन पांडेय अव्वल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें