फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाग के दीदार को ‘चांद’ का सोलह शृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
करवाचौथ पर आकाश में सोलह कलाओं के साथ जैसे चांद चमकेगा, उसी तरह घर में सुहागिनें चमक बिखेरने की तैयारी में हैं। सोलह शृंगार कर सुहागिनें अपने रूप से उस चांद और अपनी आभा से चांदनी को चुनौती देने की होड़ में हैं। करवाचौथ से पहले देर रात तक सुहागिनें सजने-संवरने की तैयारियों में जुटी रहीं।
सुहागिनें शृंगार में कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं हैं। शनिवार को बाजार की रौनक यही बता रही थी। त्योहार की तैयारी को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में देर रात तक रौनक रही। पति के साथ सुहागिनें बाजार में खरीदारी के साथ पार्लर भी पहुंचीं। साथ ही घर पर भी पूरे दिन चांद सा रूप संवारने की जद्दोजहद में जुटी रहीं। रुस्तमपुर की संध्या ने बताया कि पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास घोलने वाले इस पर्व पर कुछ खास दिखने की कोशिश है। बेतियाहाता की रागिनी पहले करवाचौथ को यादगार बनाने के लिए ननद के साथ गोलघर के एक पार्लर पहुंची थीं। अलग-अलग इलाकों से सुहागिनें एक मकसद लिए बाजार में उमड़ीं तो दुकानों की रौनक देखते ही बनीं।
विज्ञापन


आकर्षक दिखने के लिए आभूषण
करवाचौथ पर सुहाग के सामने आकर्षक दिखने के लिए महिलाएं जेवरों से खुद को सजाएंगी। त्योहार से एक दिन पहले शहर की ज्वेलरी शॉप गृहणियों की भीड़ से भरे नजर आए। उन्हें जो आभूषण खुद पर जंचे, उन्हें वह खरीदकर साथ ले गईं।

ब्यूटीशियन के टच से निखरी ब्यूटी
शहर के ब्यूटी पार्लर भी देर रात तक आबाद रहे। सुहागिनें पति या परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ यहां पहुंचीं और ब्यूटीशियन की मदद से अपनी ब्यूटी को नया निखार देकर घर लौटीं। कइयों ने घरों पर ब्यूटी टिप्स आजमाए। कई गृहणियों ने घर पर फेशियल किया और आईब्रो को आकर्षक रूप दिया।

चांदनी में घुलेगा हिना का रंग
बात शृंगार की हो तो मेहंदी बिना अधूरी है। शायद इसीलिए देर रात तक मेहंदी रचाए सुहागिनें घर जाती नजर आईं। गोलघर में शाम से रात तक मेहंदी रचने वालों के पास सुहागिनों की कतार लगी रही। रविवार की रात को सुहागिनों के हिना का रंग करवा चौथ की चांदनी की आभा बढ़ाएगा।
विज्ञापन


खास मौके की ड्रेस भी होगी खास
सुहागिनों ने अपने सुहाग की खातिर सबसे अहम त्योहार के लिए खास ड्रेस भी पसंद की है। शनिवार को साड़ियों की दुकानों पर भी भीड़ नजर आई। महिलाओं ने खास मौके के लिए खास तरह की साड़ी खरीदी। इसके साथ लेडीज फुटवियर की भी बिक्री सामान्य दिनों से ज्यादा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें