फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिविराग्नि ने किया रोमांचित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित भारतीय रेल राष्ट्रीय एकता शिविर में महाशिविराग्नि ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा कि इस मंच पर पूरे देश से आए बच्चे मिलजुल कर जो राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रहे हैं, बहुत ही प्रशंसनीय है। ऐसा लग रहा है जैसे भारत का एक लघु रूप इस प्रांगण में समा गया है। यह मंच राष्ट्रीय एकता और भाईचारा को सुदृढ़ करने में काफ ी सहायक होगा।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं पूर्वोत्तर रेलवे स्काउट्स एवं गाइड्स के संरक्षक राजीव अग्रवाल और पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अलका अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद महाशिविराग्नि कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे ने गणेश वंदना, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्गा नृत्य, पूर्व रेलवे ने बंगला नृत्य, दक्षिण मध्य रेलवे ने बोनालू नृत्य, उत्तर मध्य रेलवे ने ब्रज नृत्य, पश्चिम रेलवे ने गोविंदा रे, दक्षिण पूर्व रेलवे ने उड़िया नृत्य के साथ पूर्वोत्तर रेलवे एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने शारीरिक व्यायाम में प्रस्तुति से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस मौके पर मुख्य राज्य आयुक्त एनके अंबिकेश, डीके खरे, अशोक श्रीवास्तव, रंजीत शर्मा, अनुज रंजन, एसएल वर्मा, पीएन राय, एके सिंह, रवि वल्लरी, आदित्य सिंह, डॉ. सतीश चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें