फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी और दोस्त की तलाश में जुटे रहे गोताखोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़हलगंज।
बड़हलगंज पुल से दोस्त के साथ सरयू नदी में छलांग लगाने वाली किशोरी की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही, लेकिन गोताखोरों को सफलता नहीं मिली। सोमवार को दोनों के घर वाले भी स्टीमर से बरहज तक खोजबीन में जुटे रहे। युवक की भी पहचान हो गई है।
विज्ञापन

मऊ के कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी अशोक सिंह की छोटी बेटी तनू उर्फ रीना नवीं की छात्रा है। रविवार की सुबह नौ बजे वह स्कूटर लेकर घर से निकली थी। वह मऊ के मनिक शाहपुर निवासी किशोर मोहम्मद यूसुफ के साथ बड़हलगंज पुल पर पहुंची। दोनों ने पुल पर स्कूटर खड़ी कर आपस में बात की और फिर एक साथ सरयू नदी में कूद गए। सोमवार की सुबह दोनों के घर वाले बड़हलगंज थाने पहुंचे। चौकी इंचार्ज मनोज राय उनको साथ लेकर स्टीमर से बड़हलगंज से बरहज तक दोनों को तलाशते रहे पर किसी का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें