फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में पवन को पहला स् थान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में मनाए जा रहे राजभाषा पखवाड़ा समारोह के तहत रेलवे अधिकारी क्लब में हिंदी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में हिंदी साहित्य, समसामयिक विषय एवं राजभाषा विषय पर आधारित सवाल पूछे गए।
विज्ञापन

उप मुख्य राजभाषा अधिकारी धीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई इस प्रतियोगिता में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार मिश्र ने प्रथम, मुख्य ऑर्थो सर्जन डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव ने द्वितीय तथा सहायक परिचालन प्रबंधक (संरक्षा) रमेश पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (निर्माण) डॉ. अतुल्य कुमार श्रीवास्तव, सहायक परिचालन प्रबंधक नियोजन संजय कुमार कन्नौजिया एवं उप मुख्य इंजीनियर (सामान्य) मनोज कुमार राजपाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह, राजभाषा अधिकारी ध्रुव कुमार श्रीवास्तव सहित राजभाषा विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें