फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के एटीएम खाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के एटीएम कैशलेस होने लगे हैं। सोमवार को रुपये के चक्कर में लोग एटीएम दर एटीएम भटकते रहे। शाम को कुछ में रुपये भरे गए, मगर बहुत से सूखे ही रहे। यह दिक्कत पिछले शनिवार से ही बनी हुई है। उस दिन बकरीद के त्योहार पर भी कई लोगों को रकम न मिलने से परेशानी झेलनी पड़ी। शहर में 175 एटीएम हैं, मगर सोमवार को इनमें से महज 10 से 15 एटीएम से ही रकम की निकासी हो पाई।
विज्ञापन

दो दिनों से परेशान लोगों को सोमवार को जब एसबीआई मेन ब्रांच में लगे एटीएम से रकम निकलने की जानकारी हुई तो वहां लोगों की कतारें लग गईं। लाइन में लगे बेतियाहाता के अमित किशोर ने बताया कि 15 एटीएम चेक किया, मगर रुपये नहीं मिले। वहीं रुस्तमपुर से आए सुशील पांडेय का कहना था कि रुपये की सख्त जरूरत है। आधा शहर छान मारा, सिर्फ इसी एटीएम पर रुपये हैं। लाइन देखकर सकून मिला कि भले ही देरी होगी, मगर रुपये मिल जाएंगे। नगर निगम परिसर में बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट एड्रयूज कॉलेज के पास एचडीएफसी बैंक, एडी स्कूल के सामने पीएनबी, सेंट एंड्रयूज पेट्रोल पंप पर एसबीआई, हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग पर आईसीआईसीआई, पीएनबी, आजाद चौक पर यूनियन बैंक का एटीएम, बुधनगर में पीएनबी, तारामंडल रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी शाखा के एटीएम खाली रहे। यहां लोग नोट की तलाश में आकर वापस लौटते रहे। एसबीआई बैंक के एजीएम आरसी दुबे ने बताया कि आरबीआई से करेंसी पर्याप्त मात्रा में आ रही है। एटीएम में रुपये भी लोड कराए गए। बैंक के बंद होने और बकरीद पर अधिक निकासी से एटीएम खाली हो गए। सोमवार की शाम से ही सभी एटीएम में रुपये डलवाए जा रहे हैं। जल्द ही लोगों को एटीएम से नोट मिलने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें