फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के चलते जिला अस्पताल में बढ़ने लगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में बाढ़ का असर अब जिला अस्पताल में दिखाई देने लगा है। जिले में वायरल फीवर, पेट दर्द और उल्टी, चर्म रोग के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बुधवार को ओपीडी के साथ ही सभी वार्ड में भी मरीजों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

बुधवार को जिला संयुक्त अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ डा. एके राय के कक्ष के सामने लंबी कतार लगी थी यहा 11.40 बजे तक कुल 115 मरीज देखे गए। उन्होंने ने बताया कि मौसम के कारण चर्म रोग में दाद, खाज, खुजली के अलावा अन्य मरीज भी देखे जा रहे हैं। वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष में भी जबरजस्त भीड रही। बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में बच्चे को पहले दिखाने की होड़ लगी रही। बाल रोग विशेषज्ञ डा. डीके सिंह ने कहा कि बच्चों में ज्यादातर मरीज फीवर और सर्दी खांसी के आ रहे हैं। यहां कुल 47 बच्चे का इलाज हुआ था। वहीं उपरी तल के ओपीडी में भी डा. एएम भास्कर के कक्ष में कुल 70 मरीज देखे गए हैं। वहीं मेडिकल वार्ड में कुल 22 और इटीसी वार्ड में कुल 5 मरीज लूज मोसन, झटका, पेटदर्द और बुखार होने से भर्ती हैं।
एक ही घर के दो बच्चे एईएस की चपेट में
महराजगंज। जिला अस्पताल के जेई-एईएस वार्ड में एईएस के कुल चार मरीज भर्ती हैं। खास बात यह कि सदर ब्लॉक के बेइलिया गांव के एक ही परिवार के दो बच्चे एईएस से प्रभावित हैं। पिता परमजीत पासवान ने बताया कि सुधीर (05) को पहले बुखार हुआ तो डाक्टर को दिया। कभी बुखार उतर जाता तो कभी चढ़ जाता है। इसी बीच बडे़ बेटे सुदीप (08) को भी बुखार हुआ तो नजदीक के डाक्टर को दिखाया था। हालत में सुधार नहीं हुआ तो जिला अस्पताल लाया यहां दो दिनों से भर्ती है। जिला अस्पताल के इस वार्ड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चेहरी गांव के बाबू राम पुत्र छांगुर (08) भी भर्ती है। कोतवाली क्षेत्र के रम्हौली निवासी प्रमोद का डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रदीप का भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पर्ची और दवा लेने के लिए लगी लंबी कतार
महराजगंज। जिला अस्पताल में सबसे बड़ी समस्या दवा वितरण काउंटर और पर्ची काउंटर पर है। बुधवार को दवा लेने के अलावा पर्ची काउंटरों पर भारी भीड़ रही। लोग पर्ची के लिए काउंटर पर लंबी लाइन लगाकर खड़े रहे। चेहरी बाढ़ क्षेत्र से आए सुबास ने कहा कि जब पर्ची मिलेगी तभी तो दवा होगा। आधे घंटे से लाईन में खड़े हैं।
भीड़ बढ़ने पर थोड़ी दिक्कत होती है लेकिन सभी चिकित्सक पूरे मनोयोग से इलाज में जुटे हैं। अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों के बेहतर इलाज का प्रयास जारी है। इन दिनों अस्पताल में भीड़ कुछ ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन

डा. आरबी राम, सीएमएस, जिला अस्पताल, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें