फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में इंसेफेलाइटिस के दो मरीजों समेत नौ की मौत

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग में बीते 24 घंटों में नौ मरीजों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में पांच नवजात हैं। वहीं चार अन्य मृतकों में एक किशोरी समेत तीन बच्चे शामिल हैं। इनमें दो की मौत इंसेफेलाइटिस के चलते हुई।
विज्ञापन

इसके साथ ही बीते 24 घंटे में इंसेफेलाइटिस के नौ नए मरीज भी भर्ती किए गए। इसमें देवरिया और सिद्धार्थनगर के तीन-तीन, कुशीनगर, संतकबीरनगर व गोरखपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं। बीते 24 घंटे में पश्चिमी चंपारण की अफसाना खातून (16) पुत्री नथुनी मियां और हाटा कुशीनगर के अनुज (5) पुत्र राममिलन इंसेफेलाइटिस का शिकार बने। अब तक मेडिकल कॉलेेज में इंसेफेलाइटिस के चलते 147 मौतें हो चुकी हैं। वहीं बीमारी से पीड़ित 563 मरीज भर्ती हो चुके हैं। 70 मरीजों को अभी इंसेफेलाइटिस वार्ड में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें