फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चोर गिरफ्तार, पांच घटनाओं का खुलासा

विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। प्लेटफॉर्म नंबर नौ के बुकिंग हॉल पर इंस्पेक्टर जीआरपी ने चार चोरों को गिरफ्तार कर किया। इनके पास से चोरी के 16 सामान बरामद हुए। गिरफ्तारी से चोरी की पांच घटनाओं को खुलासा हुआ है। इसमें एसपी जीआरपी के गनर के घर हुई चोरी भी शामिल हैं।

एसपी जीआरपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि सीओ श्रीप्रकाश राय, इंस्पेक्टर जीआरपी आनंद सिंह ने गुरुवार को बुकिंग हाल के पास से चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान चिलुआताल, दुर्गाकुंड के संजय गौंड, तिवारीपुर, मोहनलालपुर के निशू पासवान, कैंट, बक्शीपुर चौरहिया के विकास यादव, शाहपुर के असुरन आवास विकास कॉलोनी निवासी सरफराज के रुप में हुई। गैंग लीडर संजय गौंड है। सभी पर कई केस दर्ज हैं। इनके पास से टेंपो, नगदी, जेवरात, चार मोबाइल, टीवी, गैस सिलिंडर, पंखा सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सभी ने बताया कि तिवारीपुर, कैंट, शाहपुर और कोतवाली इलाके के पांच जगहों पर चोरी में शामिल रहे हैं। 21 जुलाई को गनर राजेश सिंह के शाहपुर, बौलिया कॉलोनी का ताला तोड़कर सामान चुरा ले गए थे। अधिकांश बरामदगी सिपाही के घर की है। पकड़े गए चोरों ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों से मेलजोल बढ़ाकर उन्हें निशाना बनाते हैं। महिला यात्री खासकर टारगेट होती हैं। गैंग के कुछ सदस्य टेंपो चलाते है, बंद मकान को चिह्नित कर चोरी को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें