फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक 24

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बघौली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 58 बीडीसी सदस्यों ने डीएम को शपथ पत्र दिया। शपथ पत्रों के सत्यापन के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 24 अगस्त की तिथि तय की है। भाजपा नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मनिराम यादव की अगुआई में नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से मिले। सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख इंद्रावती देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए शपथ पत्र दिया। बीडीसी सदस्य मनिराम यादव ने डीएम को बताया कि बघौली ब्लॉक में कुल 104 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। अविश्वास प्रस्ताव के एिल 66 सदस्यों का शपथ पत्र दिया है। डीएम ने शपथ पत्र देने वाले सदस्यों का बारी-बारी सरे नाम और फोटो का मिलान कराने के साथ शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराया। अनुपस्थित सदस्य मीरा देवी और सदस्य रीता देवी के पति ने डीएम को जानकारी दी कि उनकी पत्नी अस्पताल में होने की वजह से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन डीएम ने उपस्थित नहीं होने वाले सदस्यों का शपथ पत्र मान्य नहीं किया। शपथ देने वाले 58 मौजूद सदस्यों ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए। डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि बघौली ब्लॉक प्रमुख इंद्रावती देवी के खिलाफ 104 में से 58 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के लिए शपथ पत्र दिया है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए एसडीएम सदर उमेश चंद्र निगम की अध्यक्षता में सदस्यों की बैठक 24 अगस्त को पौली ब्लॉक मुख्यालय पर दोपहर 12 बजे से होगी। सभी सदस्यों को नोटिस जारी करके बैठक की तिथि और समय के बारे में सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन

आठ सदस्य नहीं थे उपस्थित
डीएम के समक्ष आठ ऐसे सदस्यों के शपथ पत्र भी आए जो उस दौरान उपस्थित नहीं थे। ऐसे लोगों का शपथ पत्र मान्य नहीं हुआ। डीएम ने बताया कि बीडीसी सदस्य उमेशचंद, मीरा सिंह, रीता वर्मा, जमील अहमद, शबनम खातून, राजमती, रामसिंह और शैलेंद्र कुमार का शपथ पत्र तो उन्हें दिया गया, लेकिन यह लोग उपस्थित नहीं हुए। जिसकी वजह से इन आठ सदस्यों का शपथ पत्र मान्य नहीं किया गया। वैसे नियम के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए होने वाली सदस्यों की 24 अगस्त की बैठक में सभी सदस्य उपस्थित हो कर अपने अनुसार मत का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें