फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक तीन, बच्चे एक भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। कसया ब्लॉक के एक दर्जन परिषदीय स्कूलों का बीईओ ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय पर तीन अध्यापक तो मौजूद थे, लेकिन वहां एक भी बच्चा पढ़ने नहीं आया था। दो स्कूलों में एक-एक सहायक अध्यापिकाएं अनुपस्थित थीं। बीईओ ने सभी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

कसया के खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) धीरेंद्र त्रिपाठी शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय पोखर भिंडा का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां सहायक अध्यापिका प्रेमबाला सिंह अनुपस्थित थीं। अवकाश के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। बीईओ ने इसी परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां सहायक अध्यापिका बबिता यादव अनुपस्थित थीं। बीईओ ने दोनों अनुपस्थित शिक्षिकाओं को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
इसके बाद पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय खेसारी गिदहा व प्राथमिक विद्यालय बरवा बाजार नौका टोला का भी निरीक्षण किया गया। सबसे विचित्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय भूदेवपुर की थी, जहां तीनों शिक्षक तो मौजूद थे लेकिन एक भी छात्र स्कूल नहीं आए थे। बीईओ ने इस पर नाराजगी जताते हुए तीनों अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय तेजवलिया तथा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेलिहवा की भी जांच की गई। बीईओ ने बताया कि कई जगह नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति समेत अन्य कमियां मिलीं। सभी को इसे दूर करने एवं स्कूल में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि लगातार स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। कमियां मिलने पर शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें