फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ll

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के एक बीईओ का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें समायोजन के नाम पर रकम के लेनदेन की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक यह बीईओ हाल ही में दूसरे जनपद से स्थानांतरित होकर जिले में आए हैं। इस आडियो की बातचीत के प्रमुख अंश इस प्रकार हैं...
विज्ञापन

शिक्षक : मैं ... पांडेय बोल रहा हूं, आप फोन नहीं उठा रहे हैं, न आप बात कर रहे हैं, हम लोग छह माह से परेशान हैं।
बीईओ : हम आपसे बताए हैं, बाहर हैं। आप जिस काम से दिए थे, वह हो रहा है।
शिक्षक : हम काम नहीं कराना चाहते।
बीईओ : ऐसे थोड़ी होता है, दस दिन पहले बता देते।
शिक्षक : आप रकम दे दीजिए, गांव और घर में हम लोग एक हैं, हमारे ऊपर दबाव।
बीईओ : कोई दबाव नहीं हैं, पैसा लौटाना संभव नहीं है, आपका काम होगा।
शिक्षक : नहीं कल मैं गोरखपुर आ रहा हूं। मैं ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता, मैं संतकबीरनगर ही आ जा रहा हूं, जहां कहिए।
बीईओ : जहां आना है वहां आइए।
शिक्षक : सौ प्रतिशत काम नहीं करवाना है।
बीईओ : कुछ नहीं हो पाएगा।
शिक्षक : नहीं तो पैसा तो आप देंगे, वहां से नहीं देंगे तो घर से देंगे। आप जिस स्तर से कहेंगे वहां बात करूंगा, मुझे बेवकूफ न समझें। पैसा तो आपको देना पड़ेगा।
विज्ञापन

बीईओ : मैं आपको बहुत होशियार समझ रहा हूं, आपका काम होगा।
शिक्षक : आप पैसा दे दीजिए, कल मैं आ रहा हूं।
बीईओ: हम न लिए हैं, न देंगे।
शिक्षक : आप परेशान हो जाएंगे ...जी।
बीईओ : मैं क्यों परेशान हो जाऊंगा।
शिक्षक : पैसा देने के सारे रिकार्ड मेरे पास हैं, मुझे तीस हजार दे दें, नहीं तो घर से आपको पैसा देना पड़ेगा।
आप इज्जत से पैसा दे दें, इसी में आपकी भलाई है।
बीईओ : आपका दिमाग चढ़ गया है।
शिक्षक : आप 30 हजार दे दें, नहीं तो घर से देना पड़ेगा।
वहीं बीएसए माया सिंह ने कहा कि ऑडियो के बारे में सूचना मिली है। उसकी सत्यता पता की जाएगी। अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें