गोरखपुर। बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि भारत के नौवें प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। विद्यार्थी जीवन के बाद वह समाजवादी राजनीति में सक्रिय हुए और 1962 से 1967 तक राज्य सभा के सदस्य रहे। उन्होंने समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) का नेतृत्व किया तथा बलिया संसदीय क्षेत्र से आठ बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया। वे सभी जाति धर्म के लोगों के प्रिय नेता था।
इस दौरान सहजनवां के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष लालबहादुर यादव के पुत्र के निधन पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक भी व्यक्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलि सभा में महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, जवाहर लाल मार्य, मोहसिन खां, अवधेश यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, रामभुआल निषाद, राम सिंह, अमरेंद्र निषाद, राजेश सिंह, सिंहासन यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, किसान सिंह संजय पहलवान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।