फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सभा में बलिया जाएंगे चार हजार कार्यकर्ता

Sat, 30 Apr 2016 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मोदी भाजपा
विज्ञापन
रविवार को प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत बलिया की धरती से करने जा रहे हैं। इसके तहत देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाएगा। प्रधान मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले की दो विधानसभा के कार्यकर्ताओं को जाने के लिए कहा गया है। इन विधानसभाओं के हर बूथ से पांच कार्यकर्ताओं को ले जाने की व्यवस्था भाजपा की तरफ से की गई है। इन विधानसभाओं में 833 बूथ हैं। इस तरह चार हजार से अधिक कार्यकर्ता बलिया जा रहे हैं।
विज्ञापन


बलिया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बांसगांव और चिल्लूपार विधानसभा के कार्यकर्ताओं को ले जाने की व्यवस्था की गई है। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। जिलाध्यक्ष जर्नादन तिवारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए 56 बसों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त 138 छोटी गाड़ियां भी होंगी। ये गाड़ियां कार्यकर्ताओं ने खुद व्यवस्था की है।

नेता व अन्य लोग अपने संसाधनों से कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताआें में भारी उत्साह है। यही वजह है कि प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता जाने को तैयार है। यहां से सुबह पांच बजे से काफिला बलिया के लिए कूच करेगा। सभी कार्यकर्ताओं को सहेजने के लिए बस प्रमुख बनाया गया है। उन्हीं के नेतृत्व में बसें जाएंगी। किस जगह से कौन बस जाएगी उसकी पूरी सूची तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें