फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 घाटों पर 400 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी

Mon, 16 Nov 2015 08:42 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छठ पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले के 60 घाटों पर 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शोहदों से निपटने के लिए प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

17 और 18 नवंबर को कुछ मार्गों पर वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। सोमवार की शाम कमिश्नर और डीआईजी ने राजघाट में राप्ती नदी के घाट पर पहुंचकर छठ पूजा की सुरक्षा व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन


छठ पर्व पर व्रती महिलाओं के साथ ही श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। 17 नवंबर की शाम तीन बजे से रात दस बजे तक और 18 नवंबर की भोर में तीन बजे से सुबह दस बजे तक छठ पूजा स्थल तक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा।

पूजा स्थल के पास लगने वाले मेले के साथ ही शहर और देहात के 60 घाटों और पूजा स्थल पर सादे कपड़ों में महिला और पुरुष सिपाही नजर रखेंगे। पांच स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। राप्ती के बैकुंठधाम, सूर्यकुंड पोखरा, गोरखनाथ मंदिर, हनुमानगढ़ी, महेसरा पुल, बहरामपुर राप्ती नदी तट पर नाव के साथ गोताखोरों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन


19 नवंबर को छठ माता की 50 मूर्तियों का विसर्जन भी होगा। शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी शहर में एसपी (सिटी) जबकि देहात में एसपी (ग्रामीण) को दी गई है।

एसएसपी लवकुमार का कहना है कि राप्ती नदी तट, सूरजकुंड मानसरोवर, गोरखनाथ मंदिर आदि क्षेत्रों में भारी संख्या में छठ श्रद्धालु जुटेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। प्लान का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन
हर्बर्ट बंधा तिराहा से हनुमानगढ़ी, तकियाघाट की तरफ।
लालडिग्गी चौराहा से पुरानी मछली मंडी होते हुए बंधे की तरफ।
मिर्जापुर चौराहा से हार्बर्ट बंधे की तरफ।
सूरजकुंड रेलवे क्रॉसिंग से मानसरोवर सूरजकुंड की तरफ।
गोरखनाथ ओवरब्रिज की तरफ से मंदिर और बाजार की तरफ।
हुमायूंपुर रेलवे क्रासिंग से गोरखनाथ मंदिर और बाजार की तरफ।
हुमायूंपुर रेलवे क्रासिंग से जगेसर पासी चौराहा और वहां से गोरखनाथ मंदिर की तरफ।
कौड़ियहवा मोड़ तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें